Sunday, 08 November 2026
Dainik Avantika Express

सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित विभिन्न चौड़ीकरण कार्यों का निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण*

Reporter: Sumer Solanki 18 Oct 2026 · 10:18 AM
सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित विभिन्न चौड़ीकरण कार्यों का निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण*

*माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निगम अधिकारियों के साथ खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक, लोटी स्कूल तिराहे से नीलगंगा तक, जयसिंहपुरा से चार धाम पार्किंग एवं नील गंगा चौराहे से शांति नगर तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए*

*खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक*

*730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। मार्ग चौड़ीकरण एवं विकास कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदत्त लगभग 9.80 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण एवं व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं वाहनों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा*
*आयुक्त श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि जनमानस के सहयोग से यहां मार्ग प्राथमिकता से चौड़ीकरण किया जा रहा है नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के अंतर्गत सभी कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र गति से पूर्ण करें चौड़ीकरण के दौरान नालियों एवं सड़कों का पड़ा मलबा शीघ्र हटाए सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कार्य की धीमी गति पाए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा 2 लाख की पेनल्टी के निर्देश प्रदान किए*

*जयसिंहपुर अंडरपास से चारधाम पार्किंग*

*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जयसिंहपुर अंडरपास से चारधाम पार्किंग (नूतन स्कूल) तक निरीक्षण किया गया यह मार्ग 18 मीटर चौड़ाई के साथ 7 करोड़ 52 लाख की लागत 740 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण कार्य प्रगतिरत है इस मार्ग को नृसिंह घाट मार्ग से कनेक्ट कर 12 मीटर चौड़ाई के साथ 160 मीटर का मार्ग निर्माण किया जा रहा है निगम आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा मार्ग में शेष भवनों की मार्किंग कर तुड़ाई कार्य करने एवं गुणवत्ता के साथ नाली निर्माण कार्य के निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए*

*नील गंगा चौराहे से शांति नगर सड़क चौड़ीकरण*

*आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा नील गंगा चौराहे से शांति नगर चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया सड़क चौड़ीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्य को तीव्र गति के निर्देश प्रदान किए*
*आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि सभी मार्गों के कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात आवागमन सुगम होने के साथ ही सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए*
*निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री राहुल चौहान, सहायक यंत्री श्री मुकुल मेश्राम, उपयंत्री संबंधित ठेकेदार एवं कंसलटेंट उपस्थित रहे*

Related news
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 days ago · Ujjain
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 days ago · Ujjain
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 Oct 2026 · Ujjain
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 26 Oct 2026 · Ujjain
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल