Sunday, 08 November 2026
Dainik Avantika Express

खाचरोद नगर के आसपास गांव में अघोषित बिजली कटौती से किसान और ग्रामीण परेशान,विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

Reporter: Sumer Solanki 13 Oct 2026 · 10:09 PM
खाचरोद नगर के आसपास गांव में अघोषित बिजली कटौती से किसान और ग्रामीण परेशान,विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

खाचरोद।दैनिक अवंतिका एक्सप्रेस

उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील के गांव मड़ावदा एवं आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से किसान और आम नागरिक परेशान हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के उपयंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार जहां 10 घंटे बिजली आपूर्ति की बात करती है, वहीं वर्तमान में किसानों को केवल 6 घंटे बिजली मिल रही है। इसमें भी कई बार कटौती कर दी जाती है, जिससे बिजली मिलने का कोई निश्चित समय नहीं रहता।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समय किसानों की बोवनी का कार्य चल रहा है। बारिश कम होने के कारण किसानों ने अगैती फसल की बोवनी की है, लेकिन अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते फसलों की सिंचाई में परेशानी आ रही है। किसानों को खेतों में पानी पिलाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। शाम के समय बिजली कटौती होने से धार्मिक आयोजनों और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि लोड शेडिंग और मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही अघोषित बिजली कटौती को बंद किया जाए तथा नियमित समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में दी गई चेतावनी
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो सब-स्टेशन पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इसके लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।
अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग ग्रामीणों और किसानों की इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और अघोषित बिजली कटौती से कब तक राहत मिल पाती है।

Related news
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 days ago · Ujjain
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 days ago · Ujjain
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 Oct 2026 · Ujjain
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 26 Oct 2026 · Ujjain
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल