रविवार, 8 नवंबर 2026
दैनिक अवंतिका एक्सप्रेस

एसजीएम इंग्लिश स्कूल में गरबा की धूम, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

रिपोर्टर: Sumer Solanki 18 अक्टूबर 2026 · 10:13 AM
एसजीएम इंग्लिश स्कूल में गरबा की धूम, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

घटिया। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम घटिया स्थित एसजीएम इंग्लिश स्कूल में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्सवी माहौल में रंग गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी रुचि एवं उत्साह का परिचय दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यामिनी शर्मा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिल सके।

इस अवसर पर शशि राठौर, कुलदीप मेहता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूजा पाटीदार ने किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना के साथ सामूहिक सहभागिता और उत्साह का संदेश दिया।

संबंधित ख़बरें
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 दिन पहले · उज्जैन
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 दिन पहले · उज्जैन
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 अक्टूबर 2026 · उज्जैन
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 26 अक्टूबर 2026 · उज्जैन
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल